फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनु को लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत

विज्ञापन
rani laxmibai - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। महाराजा गंगाधर राव और महारानी लक्ष्मीबाई के विवाह की 177वीं वर्षगांठ रविवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी और विवाहोत्सव समिति द्वारा शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। गणेश मंदिर में शाम को मेहंदी की रस्म हुई। महिलाओं ने राजा गंगाधर राव और रानी लक्ष्मीबाई (मनु) के स्वरूपों के हाथों में मेहंदी रचाई। मंगल गीत गाए।
विज्ञापन

शनिवार को महाराजा गंगाधर राव और महारानी लक्ष्मीबाई का विवाह स्थल महाराष्ट्र समाज के प्राचीन गणेश मंदिर को बिजली की रंग बिरंगी झालरों से आकर्षक सजावट की गई। शाम को महिलाओं ने गणेश मंदिर में रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप तनवी तिवारी, राजा गंगाधर राव के स्वरूप खुशी कुशवाहा और पूनम परिहार के हाथों में मेहंदी रचाई और मंगल गीत गाए। गणेश मंदिर में पूनम का महाराष्ट्र समाज की ओर विवाह कराया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान गणेश की भी पूजा की गई। इस अवसर पर सुप्रिया खानवलकर, संगीता जोशी, मनीषा खानवलकर, कृतिका आदि मौजूद रहीं।  

यह होंगे आज विवाहोत्सव के कार्यक्रम  
महाराजा गंगाधर राव और महारानी लक्ष्मीबाई के विवाह की शोभायात्रा लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से शाम पांच बजे प्रारंभ होगी। इसमेें शामिल महिलाएं व पुरुष महाराष्ट्रीय व बुंदेली वेशभूषा में नजर आएंगे। शोभायात्रा में हाथी, घोड़ों के साथ ही महाराजा समथर, महाराजा तालबेहट, गुलाम गौस खां आदि के स्वरूप भी शामिल होंगे। शहर में कोतवाली, सिंधी तिराहा, मानिक चौक, सराफा बाजार, नरिया बाजार से होकर शोभायात्रा गणेश मंदिर में पहुंचेगी। यहां राजा और रानी के स्वरूपों क ो लोग नजराना पेश करेंगे। इसके बाद आगरा की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका डा. मेघा तलेगांवकर और शुभ्रा तलेगांवकर शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी। यह कार्यक्रम शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि, इससे पहले दोपहर 12 बजे महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी, महाराष्ट्र समाज और विवाहोत्सव समिति द्वारा एक जोडे़ पूनम परिहार और रविंद्र परिहार का विवाह कराया जाएगा, जो महाराष्ट्रीय ऋति रिवाजों से होगा। इन्हेें गृह उपयोगी उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी सचिव गजानन खानवलकर और सह सचिव उज्जवल देवधर ने दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें