बीकेडी में दोहरे गोली कांड में घायल मथुरा के थाना शेरगढ़ के जटवारी गांव निवासी छात्र हुकुमेंद्र सिंह ने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र को जेल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार दोपहर बुंदेलखंड महाविद्यालय के एल-4 रूम में दोपहर एमए मनोविज्ञान द्वितीय वर्ष की कक्षा में मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के मंथन सिंह सेंगर ने आगे की पंक्ति में बैठे मथुरा के थाना शेरगढ़ के जटवारी गांव निवासी छात्र हुकुमेंद्र सिंह को गोली मार दी थी। इसके बाद कॉलेज से निकलकर गोंदू कंपाउंड के चाणक्यपुरम में रहने वाली एमए इतिहास द्वितीय वर्ष की छात्रा कृतिका त्रिवेदी को गोली मारकर हत्या कर दी थी।
लोगों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। गंभीर हालत में हुकुमेंद्र को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया था। शुक्रवार शाम हालत नाजुक होने के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। शनिवार दोपहर उपचार के दौरान हुकुमेंद्र ने दिल्ली में दम तोड़ दिया।