फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस टैक्स दो, नहीं तो गेट के सामने खोद देंगे खाई

Thu, 28 Jan 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बकायेदारों से हाउस टैक्स वसूलने के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। नगर निगम की टीमों ने बुधवार को बकायेदारों के दरवाजे पर दस्तक दी और उन्हें चेतावनी दी कि यदि हाउस टैक्स जमा नहीं किया तो उनके खिलाफ रिकवरी चालान जारी किया जाएगा। टीम की सक्रियता से बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग, व्यापार कर विभाग, पीडब्लूडी व कृषि विभाग के महानगर क्षेत्र में स्थित 22 भवनों पर करीब एक करोड़ रुपये हाउस टैक्स बकाया है। टैक्स वसूलने के लिए नगर निगम की टीम संपत्ति कर अधिकारी डा. पुष्पराज गौतम के नेतृत्व में शहर में निकली।

डा. गौतम ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को चेतावनी देते हुए कहा कि नगर निगम को कर जमा करा दें, अन्यथा उनके कार्यालयों के गेट के सामने जेसीबी मशीन से गहरी खाई खुदवा दी जाएगी। गौरतलब हो कि इन भवनों का हाउस टैक्स तब से जमा नहीं हुआ है, जब झांसी नगर निगम नहीं नगर पालिका हुआ करता था। टीम ने सभी को एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन


वहीं, टीम ने सात निजी भवनों के बड़े बकायेदारों के यहां भी दस्तक दी। टीम ने सभी को एक सप्ताह में बकाया जमा करने का नोटिस थमाया। दो बकायेदारों ने 11-11 हजार रुपये बकाया जमा किया तथा शेष ने बकाया शीघ्र जमा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें