फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से मिलकर खाली कराया मकान, सड़क पर फेंका सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर की पुलिस से मिलकर जबरन मकान खाली कराने का मामला चर्चाओं में है। मामला नैनागढ़ का है, जहां पुलिस ने एक व्यक्ति का मकान जबरन खाली करा दिया। परिवार के सदस्य रात भर पानी में भीगकर रात गुजारकर सामान बचाने में लगे रहे। सुबह परिवार के लोगों ने आईजी के पास पहुंचकर शिकायत की। जहां उन्होंने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

नैनागढ़ निवासी नंदलाल का आरोप है कि उसके पति का मकान सास के नाम से है। एक हिस्से में किराएदार रहता था, जिसने धोखे से एक तरफ का हिस्सा एक को बेच दिया। इसकी आड़ में पूरे मकान पर कब्जा करने लगे। आरोप है कि सोमवार को विपक्षियों ने घर पहुंचकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस से मिलकर पूरा मकान खाली कराने के बाद सामान सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान वह पुलिस को फोन लगाकर घटना की जानकारी देती रही, लेकिन थाने से कोई फोर्स नहीं पहुंचा। आरोप है कि उल्टा पुलिस ने 151 में चालान भी कर दिया। पूरी रात परिवार ने सड़क पर रात गुजारी। उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप आईजी से लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें