फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बारिश और आंधी में गिरा मकान, मलबे में दबकर किशोर की मौत, चार लोग घायल

Sun, 09 Jan 2022 11:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

धनगौल में रविवार सुबह करीब 8:00 बजे अचानक चली तेज आंधी में एक मकान धराशायी हो गया। मकान गिरने से परिवार के एक किशोर की दबने से मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के बार थाना इलाके के धनगौल गांव में रविवार सुबह करीब आठ बजे अचानक जोरदार आंधी चली। जिसमें एक मकान धराशायी हो गया। मलबे में दबकर एक किशोर की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल है। घायल लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


धनगौल में रविवार सुबह करीब 8:00 बजे अचानक चली तेज आंधी में एक मकान धराशायी हो गया। क्षेत्र में लगातार तीन-चार दिन से हो रही बारिश के कारण उक्त मकान में उस समय पांच लोग मौजूद थे। मकान गिरने से परिवार के एक किशोर की दबने से मौत हो गई।





जबकि अन्य चार लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। ग्रामीण घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार लेकर गए। जहां कार्तिक करीब (12 वर्ष) पुत्र कमल सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं कमल सिंह करीब (35 वर्ष),अभिलाषा पत्नी(32 बर्ष)पत्नी कमल सिंह,नामिक (8 वर्ष) पुत्र कमल सिंह एवं उसकी भतीजी देविका (7 वर्ष) की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें झांसी रेफर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें