फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजेंगे घर और बाजार, खास होगा गणतंत्र दिवस के जश्न का अंदाज

विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों की रुप रेखा बनाते नगर के समा
विज्ञापन
झांसी। इस बार महानगर में गणतंत्र दिवस का जश्न खास अंदाजा में मनाया जाएगा। बाजारों और घर-घर में तिरंगे झंडे फहराए जाएंगे। मिनी मैराथन ‘रन फॉर कंट्री’ का आयोजन होगा और ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी। इसके अलावा विद्यालयों में सप्ताह भर विविध आयोजन होंगे। रविवार को व्यापारियों, बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों की बैठक में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला कार्यालय पर हुई बैठक में तय हुआ कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले आयोजनों की शुरुआत सोमवार को होगी, जो पूरे सप्ताह चलेंगे। सोमवार को महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में राष्ट्रप्रेम की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता होगी। मंगलवार को मिनी मैराथन ‘रन फॉर कंट्री’ होगी, जो सुबह आठ बजे ध्यानचंद स्टेडियम से शुरू होकर लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में पहुंचकर समाप्त होगी। इनके अलावा भी अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम जारी रहेंगे। कार्यक्रम की श्रृंखला में 24 जनवरी (शुक्रवार) को ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी। यात्रा शाम चार बजे इलाइट चौराहे के पास पुलिस अस्पताल से शुरू होकर रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचकर समाप्त होगी। पार्क में रानी की प्रतिमा के समक्ष दीपांजलि आयोजित की जाएगी।
इतना ही नहीं, महानगर के बाजारों में दुकानों के बाहर और घरों में तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे। इलाइट चौराहा भी केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से सराबोर नजर आएगा। बैठक में महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद ओझा, उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री जीतू सोनी, संतराम पेंटर, सीपरी बाजार व्यापार मंडल के संयोजक सत्येंद्र बुटौलिया, महामंत्री राकेश दुबे, जेसीआई मनस्विनी की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, ज्ञान स्थल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक अर्चना गुप्ता, मेरा भारत सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. फिरोज खान, एमएस राजपूत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सियाराम शरण चतुर्वेदी, युवा ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी व समाजसेवी अजीत राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें