फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के इंतजार में घंटों प्लेटफार्म पर फंसे रहे यात्री

Sun, 28 May 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo
विज्ञापन
ओएचई तार टूटने की घटना के कारण ट्रेनों के संचालन का बुरा हाल रहा। इससे यात्री घंटों प्लेटफार्म पर फंसे रहे। तीन ट्रेनों को तो घंटों प्लेटफार्म से आगे ही नहीं बढ़ाया गया। यात्री ठंडे पानी और खाने तक को तरस गए।
विज्ञापन

ग्वालियर सेक्शन के रायरू और वानमोर स्टेशन के बीच शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ओएचई का तार टूटने के बाद बीना और आगरा के बीच दौड़ रही ट्रेनों को रेल प्रशासन ने जहां- तहां रोकना शुरू कर दिया। इससे झांसी के पीछे सभी छोटे- बड़े स्टेशनों पर ट्रेनें खड़ी हो गई। रात होने के कारण ट्रेनों में सवार यात्रियों को तो परेशानी का अधिक अहसास नहीं हुआ, लेकिन प्लेटफार्मों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से उनको समय गुजारना भारी पड़ गया। ग्वालियर की तरफ से आने वाली ट्रेनों का सुबह पांच बजे आना शुरू हुआ और झांसी से ट्रेनों को सुबह छह बजे ग्वालियर की तरफ से बढ़ाना शुरू किया गया। यह सिलसिला शुक्रवार की शाम तक बना रहा।
इसमें पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस को प्लेटफार्म चार पर सुबह 8.18 बजे से दोपहर 13.21 बजे तक, त्रिवेंद्रम से दिल्ली जाने वाली केरला एक्सप्रेस को प्लेटफार्म पांच पर सुबह 9.09 बजे से दोपहर 12.31 बजे और वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेनों को 8.16 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रोके रखा गया। इससे इन ट्रेनों में सवार यात्रियों का बुरा हाल हो गया। शताब्दी एक्सप्रेस भी एक घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन



ये ट्रेनें र्हुइं लेट
 दिल्ली से झांसी की तरफ आने वाली राजधानी एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, हबीबगंज एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस,श्रीगंगा नगर नांदेड एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी मेल,तमिलनाडु एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, यशवंतपुर संपर्क क्रांति, यूपी संपर्क क्रांति समेत 21 ट्रेनें। झांसी की दिल्ली व लखनऊ की तरफ  जाने वाली केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, पुणे लखनऊ एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, यशवंतपुर संपर्क क्रांति, मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति, महाकौशल एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनें लेट हो गई।  


सड़क मार्ग से गए परीक्षार्थी
ग्वालियर में शनिवार को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थी तड़के जाने वाली गोवा एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहे थे। मगर, ओएचई टूटने की घटना के कारण इन ट्रेनों को करारी स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। परीक्षा न छूट जाए, इस आशंका से परीक्षार्थी करारी स्टेशन पर ही उतरकर सड़क मार्ग से ग्वालियर के लिए रवाना हुए।

तीन पैसेंजर ट्रेनें रही निरस्त
रेल प्रशासन ने घटना के कारण शुक्रवार को अप और डाउन की झांसी- आगरा पैसेंजर, ग्वालियर- आगरा पैसेंजर और ग्वालियर- भिंड पैसेंजर को निरस्त कर दिया। इससे छोटे स्टेशनोें के लिए सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें