फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद हल्की बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
wether - फोटो : demo
विज्ञापन
दोपहर तक तपिश भरी गर्मी झेलने के बाद शाम को हुई हल्की बारिश ने कुछ मरहम लगा दिया। तापमान लुढ़कने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही वातावरण में काफी गर्मी रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे तापमान का ग्राफ बढ़ता गया। दोपहर में अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। चटक धूप होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। जरूरत पड़ने पर जो लोग घरों से बाहर वो पसीने से तरबतर हो गए। हालांकि, शाम चार बजे के बाद हवाएं चलनी शुरू हुईं और बादल छाने लगे। साढ़े चार बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर के लिए बारिश भी हुई, इससे तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। बारिश बंद होने के बाद बाजारों में भी रौनक बढ़ी। लोग खरीददारी के लिए घरों से निकले। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि रविवार को भी तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। हालांकि, अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 44 रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 29 रहने का अनुमान है। उन्होंने सोमवार को बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें