फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी से आगरा के बीच बहाल हुई हॉट लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। हवाई हमलों के खतरों के बीच एयरफोर्स के आगरा परिक्षेत्र से जुड़े झांसी समेत आसपास के इलाकों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। आकस्मिक परिस्थितियों में रियल टाइम संदेश भेजने के लिए आगरा से झांसी के बीच एक्सचेंज माध्यम से जुड़ी हॉट लाइन बहाल की गई है। सिविल डिफेंस कार्यालय में कंट्रोल रूम बना है। वायरलेस सेट समेत अन्य उपकरण भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


हमले की दशा में सबसे पहले दूरसंचार सेवाएं ही दुश्मन के निशाने पर होती हैं। इसे देखते हुए आपात स्थितियों में संदेश पहुंचाने के लिए आगरा से झांसी के बीच 1975 में नान एक्सचेंज लाइन (एनई लाइन) बिछाई गई थी। इसमें इस्तेमाल के लिए उच्च फ्रिक्वेंसी युक्त वीएचएफ सेट मुहैया कराए गए। इनके जरिये 140 वायरलेस सेटों पर आसानी से संदेश पहुंचाए जा सकते थे, लेकिन विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 1980 के बाद इनका प्रयोग नहीं हुआ। इस वजह से यह सिस्टम अब काम का नहीं रहा। कुछ माह पहले एक्सचेंज आधारित वायरलेस सिस्टम स्थापित किया गया। इसके लिए आगरा से झांसी के बीच हॉटलाइन बिछाई गई। तनाव को देखते हुए इसे बहाल कर दिया गया। उपनियंत्रक जयराज तोमर के मुताबिक, सिविल डिफेंस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां वायरलेस सेट भी लगा दिए गए।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें