फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने में भी नहीं बना सके ‘हॉट गैंग’

Sun, 16 Apr 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bijli pol - फोटो : demo
विज्ञापन
बिजली लाइन बंद किए बिना फाल्ट दुरुस्त करने में दक्ष ‘हॉट गैंग’ का गठन चार महीने बीतने के बाद भी नहीं हो सका है। दरअसल बिजली विभाग उन खास लाइनमैनों की तलाश ही नहीं कर सका, जो करंट दौड़ रही लाइन के बीच भी काम करने में माहिर हों। अधिकारी रटारटाया जवाब देते हैं, तलाश जारी है।
विज्ञापन

 जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली देने के ऐलान के बाद से फिलहाल ग्रिड से कटौती तो नहीं हो रही है, लेकिन स्थानीय फाल्ट दावों का दगा दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने कहा है कि अगर किसी फीडर से जुड़ी लो टेंशन लाइन (एलटी) में फाल्ट आए जाए तो उसे दुरुस्त करने के लिए 24 घंटे में अधिकतम 15 मिनट ही बिजली काटी जाए। इस अवधि फाल्ट दुरुस्त करके फीडर चालू कर दें। इसी तरह हाइटेंशन लाइन में फाल्ट हो तो उसे दुरुस्त करने में जितना वक्त जाया हो, उसकी भरपाई 15 मिनट कटने वाली बिजली को न काटकर पूरा किया जाएगा।
चूंकि, अभी विभाग के पास ऐसे संविदा कर्मी नहीं हैं, जो चालू लाइन में काम कर सकें। इस कारण विद्युत फाल्टों को चालू लाइन में ठीक करने के लिए हॉट गैंग बनाने के आदेश दिए गए थे। योजना के तहत शहर में पांच हॉट गैंग बननी हैं। इसके लिए चार महीने पहले योजना बनाई गई थी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। अफसर तो यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि हॉट गैंग के लिए विशेषज्ञ लाइनमैन नहीं मिल रहे पर इसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता का मासूम सा जवाब है कि अभी हॉट गैंग के लिए विशेषज्ञ लाइनमैनों की तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि हॉट गैंग का गठन जल्द ही हो जाएगा। 
विज्ञापन



इस तरह काम करेगी गैंग
प्रत्येक गैंग में तीन लाइनमैन होंगे। इनके पास सीढ़ी और अन्य उपकरणों से लैस वैन होगी। यह मेडिकल, नंदनपुरा, मुन्नालाल, हंसारी व जेल चौराहा सबस्टेशन पर मौजूद रहेगी। इसके सीयूजी नंबर पर सूचना आएगी और फिर यह मौके पर पहुंचकर फाल्ट दुरुस्त करेगी।

शहर में 70 फीडर
 हंसारी, नंदनपुरा, प्रेमनगर, खालसा सीपरी बाजार, मुन्नालाल, जेल चौराहा, रानीमहल, गल्ला मंडी, पंचवटी, उन्नाव गेट, सूती मिल, पुलिया नंबर नौ और बिजौली सबस्टेशन बने हुए हैं। इन सबस्टेशनों से 70 फीडर जुड़े हैं।

चेकिंग के दौरान बिजली की आवाजाही
सूती मिल सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में शनिवार को बिजली की आवाजाही रही। दरअसल फ्रेंड्स कॉलोनी, थापक बाग व आसपास क्षेत्रों में बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया गया। इन क्षेत्रों की गलियों में एलटी के ऊपर से हाइटेंशन लाइन निकली है। इस कारण कई कनेक्शनों को काटते समय फीडर बंद करने पड़े। 30 से अधिक कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें