फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रिटायर्ड रेलकर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर किए कई टुकड़े, शव छिपाने को मंगाया नीला ड्रम, ऐसे खुला राज

Sun, 18 Jan 2026 11:14 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दो शादियां कर चुके सेवानिवृत्त रेलकर्मी ने अपने से 27 साल छोटी प्रेमिका की नृशंस हत्या कर उसके शव के कई टुकड़े कर डाले। शव छिपाने के लिए पहले से ही नीले रंग का ड्रम खरीद रखा था। शव को छिपाकर ऑटो से ले जाते वक्त उसका भेद खुल गया।
विज्ञापन
आरोपी पति बृजभान व मृतका प्रीति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। दो शादियां कर चुके सेवानिवृत्त रेलकर्मी ने अपने से 27 साल छोटी प्रेमिका की नृशंस हत्या कर उसके शव के कई टुकड़े कर डाले। इसके बाद लोहे के बड़े बक्से में भरकर शव को जला दिया। उसके अधजले टुकड़ों को बक्से में लेकर अपनी दूसरी पत्नी को दिखाने निकला था लेकिन ऑटो चालक को शक हो गया। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बक्से का ताला तोड़ा तो अंदर से अधजले टुकड़े एवं कोयला बरामद हुआ। उधर, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी, उसकी दूसरी पत्नी और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



पत्नी के साथ बनाई हत्या की योजना
सीपरी बाजार के नंदनपुरा मोहल्ला निवासी राम सिंह परिहार उर्फ बृजभान (64) रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसकी पहली पत्नी गीता परिहार नंदनपुरा में बेटे एवं बहू के साथ रहती है जबकि दूसरी पत्नी गीता रायकवार सैंयर गेट के पास रहती है। पुलिस ने बताया कि राम सिंह पहली पत्नी गीता परिहार से अधिक मतलब नहीं रखता है। कुछ साल पहले तक दूसरी पत्नी गीता रायकवार के साथ रहता था। दो साल से सीपरी बाजार के खाती बाबा निवासी प्रीति (37) पत्नी राजकुमार से अवैध संबंध हो गए थे। प्रीति रेलवे अफसर के घर खाना बनाती थी। प्रीति की सुंदरता पर रीझकर राम सिंह उस पर पूरी पेंशन लुटाता था। प्रीति जिद करके उससे गहने बनवाती थी। दिसंबर में प्रीति ढाई लाख रुपये देने का दबाव बना रही थी। पैसा न मिलने पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने को धमकी दे रही थी। इससे राम सिंह परेशान रहने लगा। उसने यह बात दूसरी पत्नी गीता रायकवार को बताई। गीता पहले से प्रीति से जलन रखती थी। उन दोनों ने मिलकर हत्या करने की योजना बनाई।


शव छिपाने के लिए मंगाया नीला ड्रम
प्लानिंग के तहत सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर इलाके में जनवरी में राम सिंह ने किराये पर मकान लिया। 8 जनवरी को प्रीति यहां आई। राम सिंह ने शव छिपाने के लिए पहले से नीले रंग का ड्रम खरीद रखा था। इसी दौरान उसने प्रीति की हत्या कर दी। भारी वजन होने से प्रीति का शव उसमें नहीं आ सका। इसके बाद वह लोहे का बड़ा बक्सा खरीद लाया। टुकड़े करके शव को भर दिया। अंदर रखकर शव को जला दिया। करीब आठ दिन बाद दूसरी पत्नी के बेटे नितिन को बुलाया। नितिन चार लोगों को लेकर पहुंचा। ये लोग बक्से समेत सारा सामान ऑटो में लादकर सैंयर गेट के पास चिलू वाली गली पहुंचे। रास्ते में ही ऑटो चालक को शक हो गया। सैंयर गेट पहुंचकर ऑटो चालक ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने जब बक्से का ताला तोड़ा तो उसमें शरीर के अधजले टुकड़े एवं कोयला बरामद हुआ। मुख्य आरोपी राम सिंह रास्ते से ही भाग निकला। बाद में पुलिस ने राम सिंह, उसकी दूसरी पत्नी गीता रायकवार व बेटे नितिन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




डीएनए जांच कराई गई पुलिस
इस मामले में एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि प्रीति के पति राजकुमार ने बताया कि वह सात जनवरी से लापता थी। उसकी तहरीर के आधार पर राम सिंह समेत तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बक्से से बरामद हुए अंश की डीएनए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें