फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टाइगर रिजर्व मिलने की बढ़ी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वन्य क्षेत्र में जैव विविधता की अधिकता के कारण अब यहां रिजर्व फॉरेस्ट बनाए जाने की योजना बनाई जा रही है। हाल में यहां टाइगर होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद वन विभाग ने प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजा है। मड़ावरा, गौना व देवगढ़ रेंज के वन क्षेत्र को जोड़ा जा रहा है। आगामी वर्ष में टाइगर रिजर्व की सौगात मिलने की उम्मीद है।
वन विभाग ने 11.95 करोड़ से टाइगर रिजर्व का प्रोजेक्ट तैयार किया है, इससे जंगल में मौजूद बाघ, तेंदुआ, भालू जैसे दुर्लभ जीवों को सुरक्षा मिलेगी। वन विभाग ने वन क्षेत्र में जैव विविधता की विस्तृत जानकारी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए थे। जून में इन कैमरों की फुटेज देखे गए तो उसमें पहली बार नर व मादा बाघ का जोड़ा होने की पुष्टि हुई। करीब डेढ़ माह बाद जब फिर फुटेज देखा गया, तो एक बाघ दिखाई दिया। इसके बाद वन विभाग ने आसपास के वन रेंज में बाघ होने की जानकारी दी। इसके बाद शासन को रिजर्व फॉरेस्ट बनाने के लिए कार्ययोजना भेजी गई।
विज्ञापन

-
जनपद में यह वन्य जीवों की स्थिति
प्रजाति का नाम - संख्या
तेंदुआ - 22
फिशिंग कैट - 10
चिंकारा - 243
चौसिंघा - 82
वनरोज - 15427
सांभर - 184
चीतल - 629
बारासिंघा - 68
भालू - 318
-
टाइगर प्रोजेक्ट में इन बिंदुओं को किया गया है शामिल
टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट की सुरक्षा के लिए फेंसिंग, पानी की पर्याप्त व्यवस्था, वन क्षेत्र में स्थित पुराने भवनों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। हिरण प्रजाति के पशुओं के लिए घास के मैदान विकसित किए जाने, 15 वायरलेस सेट व छह वायरलेस वाहन, सर्वे स्टेशन, जीपीएस सेट, सर्च लाइट, टाइगर पिंजरा, हाई स्पीड वीडियाे कैमरा, 60 ट्रैप कैमरा, तीन ड्रोन कैमरा, दो ट्रैंकुलाइजर गन, वन चौकियों का निर्माण, वॉच टावर आदि के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई है।

शासन से मिली भूमि से पूरा होगा वन क्षेत्र
जनपद में कई विकास परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण होने से वन भूमि कम हुई थी। हाल में शासन से कुछ भूमि मिली तो, इससे पिछले वर्षों में जो वन क्षेत्र में कमी आई थी, उसको पूरा किया गया। विभाग अब हाल में मिली भूमि पर वन क्षेत्र विकसित करने की कार्ययोजना तैयार कर रहा है।
-
वर्जन
टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है, इसमें मड़ावरा, गौना व ललितपुर रेंज की भूमि को शामिल किया गया है। आगामी वर्ष में इस योजना की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें