फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा हुक्का बार, दबिश पड़ने पर भागी लड़कियां

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली इलाके में एक रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चल रहा था। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसकी भनक लगते ही वहां खलबली मच गई। वहां मौजूद करीब आधा दर्जन लड़कियां भाग गईं। संचालक से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तलब किया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम कोतवाली पुलिस को फिल्टर रोड में थापकबाग स्थित एक विद्यालय के सामने हुक्का बार खुले होने की शिकायत आई। शिकायत मिलने पर कोतवाल तुलसीराम पांडेय पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस के आने की सूचना पर वहां हड़कंप मच गया। पुलिस को देखकर यहां मौजूद लड़कियां भाग गईं। अंदर कई हुक्का समेत उससे संबंधित सामग्रियां पुलिस को मिली। पूछताछ के दौरान संचालक ने हुक्का बार संचालन से इंकार किया। पुलिस ने रेस्टोरेंट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलब किए हैं। बताया जा रहा है कि कोतवाली समेत सीपरी बाजार, नवाबाद एवं सदर बाजार के प्रमुख इलाकों में स्थित रेस्टारेंट में खुले आम हुक्का बार चलाए जा रहे हैं। स्कूलों की आसपास भी हुक्का बार खुले हुए हैं। एसएसपी शिवहरी मीना का कहना है हुक्का बार चिन्हित करके उनके खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा।
सोशल मीडिया के सहारे करते हैं प्रचार
स्कूल-कालेजों के पास धड़ल्ले से हुक्का बार चल रहे हैं। यहां हाईस्कूल एवं इंटर के छात्रों को बेरोकटोक आने-जाने दिया जाता है। अधिकांश हुक्काबार अपना प्रचार करने के लिए खुले आम इंस्टाग्राम, फेसबुक एवं व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस की कोई रोकटोक न होने की वजह से छात्रों के इनर ग्रुप में भी हुक्का बार काफी प्रचलित हो गए हैं। स्कूलों से निकलकर छात्र यहीं पर अड्डा जमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें