फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेधावियों और उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेधावी छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को कल्याण सिंह सभागार में सम्मानित किया गया। एसपी मोहम्मद मुश्ताक और एडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों और उनके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बाल विवाह से संबंधित अधिनियम के बारे में जानकारी दी। कहा कि साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से ठग रहे हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर सिक्योरिटी फीचर ऑन रखें। पासवर्ड को समय समय पर बदलते रहें। अपनी निजी जानकारी या फोटो, वीडियो शेयर न करें।
अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने छात्राओं और महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताया। स्कूल-कॉलेजों की 100 मेधावी छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली 200 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, सीओ पाली सुनील भारद्वाज, जीजीआईसी प्रधानाचार्य अंजना वर्मा, महिला थानाध्यक्ष स्वाति शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें