पितृ दिवस के उपलक्ष्य में
रविवार को विभिन्न समाज सेवी संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए,
जिसमें पिताओं का सम्मान किया गया।
शंकर सिंह का बगीचा स्थित भगवान
सहस्त्रबाहु अर्जुन मंदिर में हुए कार्यक्रम में क्षत्रिय कलचुरी कलवार
महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा पर
माल्यार्पण कर कहा कि पिता ही एक ऐसे मार्गदर्शक होते हैं, जो अपने बच्चों
को अच्छे संस्कार देकर आगे बढ़ाते हैं। इसके पश्चात पिताओं का सम्मान शॉल व
श्रीफल प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर संरक्षक राम स्वरूप राय, श्री राम
राय, वीरेंद्र राय, अशोक राय, सुखचैन राय, राजकुमार राय, सत्य प्रकाश
शिवहरे, ओम प्रकाश राय, सूरज राय, जगमोहन ओमहरे, हृदेश राय, जय प्रकाश राय,
रामेश्वर राय, राम कुमार शिवहरे आदि मौजूद रहे।
युवा ब्राह्मण
महासंघ एवं युवा शक्ति संगठन के संयुक्त तत्वावधान में रानी महल स्थित श्री
गोपी नाथ के मंदिर में 51 पिताओं का सम्मान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप
जैन आदित्य ने किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिता ही हमारे मोक्ष
का मार्ग है। बिना पिता की सेवा किए कभी मानव को मुक्ति नहीं मिलती है। डा.
ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि पितृ भक्ति भारत देश का आदर्श व जीवन मूल्य
है। भारतीय संस्कृति में पिता को ईश्वर का रूप माना गया है। इस अवसर पर
महंत विष्णु दत्त स्वामी, रवीश त्रिपाठी, डा. गौरी शंकर उपाध्याय, कमल
कपूर, कैलाश सेन, गनेशी लाल वर्मा, नाथू राम रावत, ओम प्रकाश सोनी, प्रेम
नारायण मिश्रा, अखिलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
वहीं श्री राम राजा सरकार
शिक्षा सेवा समिति द्वारा 11 पिताओं को स्मृति चिह्न, शॉल प्रदान कर
सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोहित सांवला, मनोज सैनी, मोनू महाराज,
भावना रायकवार, राहुल गुप्ता, मयंक मोहन गुप्ता, विनोद सेठ, अमित पटैरिया,
प्रशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।