फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीसीएल- जय माता दी, गरौठा व महोबा ने जीत दर्ज की

Mon, 22 Jun 2015 12:24 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग में 14 - 14 ओवरों के डे नाइट मैच खेले गए। पहले मैच में जय माता दी क्रिकेट क्लब, ललितपुर ने मुस्कान क्रिकेट क्लब ललितपुर को हरा दिया।
विज्ञापन

मुस्कान क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी कर 83 रन बनाए। टीम के कुलदीप राजा ने 40 व पुष्पेंद्र राजा ने 16 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जय माता दी क्रिकेट क्लब ने मैच के अंतिम ओवर में जीत हासिल कर ली। विजेता टीम के बल्लेबाज सुमित ने 43 रन व आक ाश ने 18 रन बनाए। मैन आफ द मैच सुमित चुने गए।  
दूसरे मैच में गरौठा चैंपियन क्रिकेट क्लब ने पहला बल्लेबाजी कर 81 रन बनाए, जिसमें सोनू के 34  व शरद यादव के 22 रन शामिल हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग क्रिकेट क्लब मात्र 74 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

तीसरे मैच में न्यू स्टार क्रिकेट क्लब झांसी ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 14 ओवरों में 65 रन बनाए। इसमें अमित के सर्वाधिक 10 रन हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए महोबा ने तीन विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।
 इस अवसर पर आईजीसीएल के चेयरमैन डा. अनुराग सिंह भदौरिया, अंपायर अमरेंद्र यादव, अनुज यादव, स्कोरर विकास यादव व मीडिया मैनेजर रोहित श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें