फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप : तीस लाख हड़पने के बाद 70 लाख की और डिमांड, पीड़ित को आया हार्ट अटैक, तीन पर मामला दर्ज

Thu, 04 Sep 2025 11:05 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

महिला ने दोनों साथियों के साथ मिलकर धमकी दी, यदि रूपये नहीं दिये तो दुष्कर्म के केस में फंसाकर समाज में बदनाम कर देगें और जेल भिजवा दिया जायेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सीपरी बाजार इलाके में दो शातिरों ने महिला के सहारे एक ठेकेदार को ब्लैकमेल कर 30 लाख रूपये ऐंठ लिये। इतना ही नहीं जालसाजों ने और पैसे की डिमांड भी शुरू कर दी। बताया गया कि 70 लाख रूपये और मांगे जा रहे हैं। इसके बाद पीड़ित मानसिक रुप से परेशान रहने लगा और उसे हार्ट अटैक हा गया। अस्पताल में नाजुक हालात में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार अन्तर्गत दीनदयाल नगर निवासी अमन अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता संजीव अग्रवाल ठेकेदारी का काम करते हैं। थाना बबीना अन्तर्गत ग्राम बुढ़पुरा निवासी राममिलन विश्वकर्मा उसके यहां मजदूरी का काम करता था। कुछ समय में राममिलन ने उनका विश्वास जीत लिया और वह बैंकों के लेनदेन का काम करने लगा। इसके बाद वर्ष 2014 में एक महिला को उनके पास लेकर आया, जिसके साथ दो साल की बेटी भी थी। राममिलन ने बताया कि उसके पति ने उसको छोड़ दिया है। इसको काम की तलाश है। इस पर उसके पिता ने महिला और उसके साथ आए एक और शख्स अरविंद यादव को अपने यहां काम पर रख लिया।

तीनों लोग उसे ब्लैकमेल करने लगे रुपए दो वरना दुष्कर्म के केस में फंसा कर जेल भिजवा देंगे। पिता से 30 लाख रुपए ऐंठ लिए। कुछ दिन बाद उसके पिता को बुलाकर मोबाइल फोन और 10 हजार कैश छीन लिए। 70 लाख की और डिमांड करने लगे और धमकी दी पैसा नहीं दिया तो समाज में महिला से बदनाम कर झूठा केस लगवाकर जेल भिजवा दिया जाएगा। इसी वजह से पिता को हार्ट अटैक आ गया। दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


सिनेमाघर मालिक भी हो चुका शिकार 

अमन ने पुलिस को बताया कि महिला ने 2010 में अपने पति को छोड़ दिया था। इसके बाद सिनेमाघर के मालिक को भी अपने प्रेम जाल में फसाया था। उससे एक पुत्री भी हुई। महिला ने उससे भी लाखों रुपए वसूल कर बाद में छोड़ दिया। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी वह महिला इसी प्रकार ब्लैकमेल कर चुकी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें