फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी से आय घोषित कीजिए, परेशानी से बचिए

Wed, 26 Jul 2017 03:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आयकर विभाग ‘आय घोषणा योजना’ पर हर वर्ग को जागरूक कर रहा है, ताकि समय रहते लोग अपनी अघोषित आय की घोषणा कर कार्रवाई से बच सकें। अपनी आय ईमानदारी से घोषित करेंगे तो आपके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन


बुधवार को इस योजना पर आयकर कार्यालय में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल व सर्राफा के सदस्यों के साथ विचार मंथन हुआ।  संयुक्त आयकर आयुक्त मुंशी राम ने कहा कि भारत सरकार ने इस स्कीम के माध्यम से बहुत बड़ी पहल की है, जिसके तहत अर्थ व्यवस्था में अघोषित धन को उपयोगिता में लाकर देश की तरक्की करने की दिशा में लगाया जा सकेगा। अघोषित आय घोषित करने के लिए तीस सितंबर तक कार्यालय में विंडो खुली है। इस योजना का लाभ नहीं उठाया तो सरकार कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। आयकर अधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिनके पास कोई अघोषित आय या संपत्ति हो उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। आयकर अधिकारी आदेश शर्मा ने कहा कि अघोषित आय को घोषित करने वालों के विरुद्ध विभाग कोई भी जांच नहीं करेगा।

बैठक में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी ने व्यापारियों के हित में जारी इस स्कीम का संदेश बाजार में व्यापार मंडल के सहयोग से मीटिंग करने का सुझाव दिया। महानगर संतोष साहू ने अन्य समस्याओं को रखा। इस मौके पर प्रभूदयाल साहू, सुनील नेनवाणी, जगदीश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल आदि व्यापारियों ने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन आयकर अधिकारी आर एन वर्मा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें