फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय कमांडेंट के हाथों में होगी होमगार्डों के प्रशिक्षण की कमान

विज्ञापन
होमगार्डस - फोटो : ?????????
विज्ञापन
झांसी। अंबाबाय स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र की कमान अब मंडलीय कमांडेंट के हाथों में होगी। पूर्व में जिला कमांडेंट की निगरानी में ही जिले के होमगार्डों को प्रशिक्षण दिया जाता है। सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में 1335 होमगार्ड जवान हैं। जिनमें से 78 महिलाएं हैं। जिनकी ड्यूटी कारागार, प्रशासनिक अफसरों, थानों में लगाई जाती है। जिसके चलते इन जवानों को अंबाबाय स्थित ट्रेनिंग सेंटर में समय-समय पर प्रशिक्षित किया जाता है। इसके अलावा प्रशिक्षु होमगार्डों को भी प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में जिले के होमगार्डों को इंसास राइफल चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूर्व में होमगार्ड जवानों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी जिला कमांडेंट के हाथों में थी। लेकिन अब मंडलीय कमांडेंट द्वारा जिले के होमगार्डों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला होमगार्ड कमांडेंट देवानंद ने बताया अब होमगार्डों को ट्रेनिंग देने की जिम्मेंदारी मंडलीय कमांडेंट को सौंपी गई है। शासन द्वारा आदेश प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें