फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड और पीआरडी के जवानों के भरोसे ही रहेगा राजकीय संग्रहालय

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राजकीय संग्रहालय में कर्मचारियों की कमी को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कई विभागों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में होमगार्ड व पीआडी के दस जवानों की नियुक्ति की गई है। बुधवार से संग्रहालय की सभी विथिकाओं को गार्डो के निगरानी में ही सैलानियों के लिए खोला जाएगा। स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर कोई हल नहीं निकल सका है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी के चलते राजकीय संग्रहालय को बंद कर दिया गया था। बंद होते ही शहर भर में प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया था। जिलाधिकारी ने पहल करते हए पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों को अस्थाई तौर पर नियुक्त कर संग्रहालय को खुलवा दिया गया था। लेकिन संग्रहालय की सिर्फ छह विथिकाओं को ही खोला जा रहा था। मंगलवार को राजकीय संग्रहालय, पर्यटन विभाग, जेडीए, नगर निगम, सैनिक कल्याण विभाग, नागरिक सुरक्षा के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर कोई भी हल नहीं निकल सका। जिसके चलते जिलाधिकारी ने होमगार्ड व पीआरडी के दस जवानों को तैनात कर संग्रहालय की सभी विथिकाओं को खोलने का आदेश दिया है।
इस संबंध में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे ने बताया की बैठक में जिलाधिकारी ने पीआरडी व होम गार्ड के दस जवानों की तैनाती कर सभी विथिकाएं खोलने का आदेश दिया है। बुधवार से संग्रहालय की सभी गैलरियाें को पहली बार खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें