फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोंठ से ब्लाक प्रमुख के दावेदार बीडीसी सदस्य को पुलिस ले आई थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ से ब्लाक प्रमुख के दावेदार बीडीसी सदस्य को पुलिस ले आई थाने
विज्ञापन

मोंठ (झांसी)। पुलिस ने मंगलवार की शाम को करीब छह बजे बमरौली तिराहे के पास से सपा के मोंठ ब्लॉक प्रमुख के दावेदार बीडीसी सदस्य कोमल सिंह को उठा लिया। उनको पुलिस थाने ले गई। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सपाई थाने पहुंच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस की जीप आकर कोमल सिंह के मकान के सामने रुकी और उन्हें बुलाकर गाड़ी में बैठा लिया। पुलिस उनको थाने ले गई। थाने में कोमल सिंह को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। कोमल को थाने के अंदर एक कमरे में रखा गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य और संभावित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी कोमल सिंह को किस अपराध में बंद किया है, इस संबंध में मोंठ पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है ।
विज्ञापन

कोतवाल का कहना है कि उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाए। सूत्रों का कहना है कि किसी बीडीसी सदस्य के अपहरण के मामले में पकड़कर थाने में बंद कर दिया है। इससे जिले की सियासत गरमा गई है। देर रात तक चर्चा होती रही। सूत्रों का कहना है कि कोमल सिंह को जिस बीडीसी के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया है उसका वीडियो वायरल हो रहा है कि उसका अपहरण नहीं किया गया है। देर रात तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। उधर कोमल सिंह ने दूरभाष पर बताया कि उन्हें बताया नहीं गया कि क्या अपराध किया है। पुलिस उनको थाने ले आई है।
विज्ञापन

सपा नेता पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह ने कहा कि सत्ता के दबाव में पुलिस अपना विश्वास खो रही है। आम जनता के बीच पुलिस के प्रति अविश्वास बढ़ता जा रहा है । काल्पनिक घटना बनाकर सपा के मोंठ ब्लॉक प्रमुख के संभावित प्रत्याशी को हिरासत में लिया गया है । यह एक षड्यंत्र का हिस्सा है और समाजवादी पार्टी किसी भी हालत में चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें