फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती: पहले दिन 24 अभ्यर्थी मेडिकल में अनफिट

विज्ञापन
आरटीसी सेंटर में होमगार्ड की भर्ती के लिए आए अभ्यर्थी का परीक्षण करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
झांसी। होमगार्ड भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच सोमवार से शुरू हो गई। पुलिस लाइन स्थित आरटीसी में पहले दिन निर्धारित 75 अभ्यर्थियों में से 73 मेडिकल जांच में शामिल हुए, जबकि दो अनुपस्थित रहे। जांच के दौरान 24 अभ्यर्थियों को अनफिट घोषित कर दिया गया हालांकि इन सभी ने मेडिकल बोर्ड के सामने अपील की है।
विज्ञापन


जिला कमांडेंट हरिशंकर चौधरी के मुताबिक झांसी में चयनित 456 पुरुष और महिला अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण और चरित्र सत्यापन कराया जाना है। इसके लिए अक्तूबर में सोमवार से प्रक्रिया आरंभ हुई। 13, 14, 15, 19, 26 और 27 तारीख को प्रक्रिया निर्धारित की गई है। प्रतिदिन 75 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया
विज्ञापन

जा रहा है, जबकि 26 और 27 अक्तूबर को महिला अभ्यर्थियों की प्रक्रिया प्रस्तावित है। सोमवार को मेडिकल जांच के पहले दिन 75 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें