फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पाट इलाकों में होगी दवाओं की होम डिलीवरी

विज्ञापन
home delivery
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना संक्रमण का पहला केस मिलने के बाद तमाम इलाकों में सील कर दिया गया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र में दवाओं की आपूर्ति होम डिलीवरी के जरिए की जाएगी। इसे लेकर औषधि प्रशासन विभाग ने मेडिकल स्टोर संचालकों के नंबर जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही हॉटस्पाट से अलग मेडिकल स्टोर सुबह आठ बजे से 12 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन

कोरोना का केस मिलने के बाद हॉटस्पॉट इलाका ओरछा गेट के एक किमी का क्षेत्र सील कर दिया गया है। सोमवार को प्रशासन ने मिनर्वा स्थित फुटकर दवा दुकानों को बंद करा दिया गया। मिनर्वा स्थित मेडिकल की थोक और फुटकर दुकानें अगले आदेश तक बंद रहेंगीं। इसके साथ ही सील्ड क्षेत्र कसाई मंडी, सैयर गेट, मिनर्वा चौक, रानी महल, सुभाषगंज, खुशीपुरा, सालपुरा, लक्ष्मीगेट, सागर गेट में होम डिलीवरी की जाएगी। इसे लेकर औषधि प्रशासन विभाग ने मेडिकल स्टोर संचालकों के नंबर जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि होम डिलीवरी करने जाने वाले युवक सैनिटाइजर, ग्लव्स, कैप लगाकर जाएंगे। औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि हॉटस्पाट क्षेत्र में दवाएं घर पहुंचेंगी। इससे अलग क्षेत्रों में 50 फीसद स्टाफ के साथ सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक केवल फुटकर मेडिकल स्टोर खुलेंगे। थोक की सारी दुकानें बंद रहेंगीं।
---------
इन नंबरों पर करें संपर्क
मिनर्वा में वैरायटी मेडिकल स्टोर 9889820393, मिनर्वा मेडिकल स्टोर 8840054847, झांसी ड्रग हाउस 9450074843, वैरायटी दवा घर खंडेराव गेट 6386394189, गुप्ता कैमिस्ट गंधीगर का टपरा 9453703295, महावीर मेडिकल बड़ा बाजार 9450039451, अरिहंत मेडिकल बड़ा बाजार 9005985051, चौधरी मेडिकल ओरछा गेट 9793224913
विज्ञापन

-------
जनरल स्टोर पर बिकेगा सैनिटाइजर
कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ने जनरल स्टोर सैनिटाइजर की बिक्री को छूट दे दी है। अब मेडिकल स्टोर के अलावा जनरल स्टोर पर भी सैनिटाइजर बिकेगा। जनरल स्टोर संचालक निर्धारित कीमत पर ही सैनिटाइजर की बिक्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें