फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जली होलिका, उड़ा अबीर-गुलाल

Wed, 23 Mar 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
holi, jhansi news - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार की रात नगर में जगह-जगह होलिका दहन हुआ। होली की आग धधकने के साथ ही जमकर अबीर-गुलाल उड़ा और लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल होली की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही शुरू हो गया धमाल। सड़कों पर युवाओं की टोलियां धमाचौकड़ी करती नजर आईं। देर रात तक डीजे के शोर शराबे के बीच नाच-गाने का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

घर-घर में होलिका दहन की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गईं थीं। गुझिया व अन्य पकवान बनाए जाने लगे थे। दोपहर बाद गली मुहल्लों में सजी होली का पूजन का क्रम शुरू हो गया था। महिलाओं ने प्रसाद के साथ परंपरागत रूप से गोबर के बरबूले होलिका में अर्पित कर पूजन-अर्चन किया। रात में पंचकुइयां पर शीतला माता मंदिर के सामने, बड़ा बाजार में मुरली मनोहर मंदिर के सामने होलिका दहन हुआ। इसके साथ ही यहां की अग्नि ले जाकर लोगों ने गली मुहल्लों में होली जलाई। लोग समृद्धि की कामना के साथ गेहूं की पकी बालियों को होली की आग में भूनकर अपने घरों को ले गए। नगर में तीन सौ से अधिक स्थानों पर होली जलाई गई।

उधर, मालिनों के चौराहे पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने रवीश त्रिपाठी, सुभाष चौरसिया, पप्पू नाछौला, प्रेम शर्मा, शुभम नायक, नन्ना पचौरी आदि ने होलिका दहन किया। गांधी रोड स्थित गोपाल जी के मंदिर के सामने होलिका दहन के अवसर पर राधे चौबे, अशोक तिवारी, डा. प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 झोकन बाग गुरुद्वारा के समीप होली की लकड़ियों के ढेर पर होलिका एवं उसक ी गोद में बैठे प्रहलाद की प्रतिमा सर्जाई गई, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। प्रेमनगर के खातीबाबा मंदिर में होलिका दहन पर एसओ प्रेमनगर दीपक मिश्रा, सियाराम शरण चतुर्वेदी, मनीराम कुशवाहा, वीर सिंह गुर्जर, धनीराम कुशवाहा, भोले कुशवाहा आदि मौजूद रहे। केके पुरी कालोनी में कमल सिंह चौराहे पर होलिका दहन पर खूब भीड़ उमड़ी।

एरंड का पेड़ भी रहा महंगा
झांसी। होलिका दहन के लिए एरंड के पेड़ की खूब मांग रही, जिसके चलते इसकी कीमत भी खूब वसूली गई। पेड़ के आकार के हिसाब से यह 250 से 500 रुपये तक में बिका। इसके अलावा युवाओं की टोलियां व बच्चे नगर के आसपास लगे एरंड के पेड़ों को काटकर लाने में भी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें