फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ा अबीर - गुलाल, हुई रंगों की बौछार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रंगों के पर्व होली को और भी रंगीन बनाने के लिए शनिवार को अमर उजाला व लेमन ट्री होटल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें गीत-संगीत की महफिल सजी और जमकर अबीर - गुलाल उड़ा। समारोह में मौजूद लोगों ने एकदूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

आंतिया तालाब स्थित सिजरिया पुष्प वाटिका विवाह घर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत व लेमन ट्री होटल के एमडी विशन सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एंटरटेंमेन्ट पार्टनर रेव्योल्यूशन डांस अकादमी के कलाकारों ने मंच पर खूब समां बांधा। उन्होंने होली से जुड़े गीत, संगीत और डांस के कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस दरम्यान वहां मौजूद सभी लोगों ने एकदूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में गोविंद मसाले के संजीव साहू, सिजरिया पुष्प वाटिका के अजय सिजरिया, सपा नेता अर्जुन सिंह, समाजसेवी संदीप सरावगी, विसन मोटर्स टाटा के विशाल गुप्ता, होम सेंस मार्बल शोरूम के राजेंद्र गुप्ता, रेसवुड ग्रुप के प्रिंस, अवध फूड के विकास पटेल, मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील आनंद, हैप्पी चावला, सुमित सिंह पलरा, कांग्रेस नेता राजेंद्र शर्मा, सपा नेता राहुल सक्सेना, सलमान पारीछा, अभिषेक भार्गव, राजू बुक सेलर व पीयूष रावत आदि मौजूद रहे। संचालन दीपा व अभिषेक कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें