फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस व बरसात पर भारी पड़ा होली का उत्साह, जमकर खेली गई

विज्ञापन
महिलाएं और बच्चे होली के गीतों पर जमकर थिरके।
विज्ञापन
झांसी। महानगर में मंगलवार और बुधवार दो दिन जमकर होली खेली गई। कोरोना वायरस का डर लोगों में कहीं नजर नहीं आया। बुरा न मानो होली है..... कहते हुए लोगों ने एक दूसरे को जमकर रंग गुलाल लगाया और गले मिले। बच्चों ने पिचकारियों की बौछारों से, तो युवाओं व महिलाओं की टोलियों ने गुलाल उड़ाकर त्योहार का लुत्फ उठाया। मंगलवार को बरसात होने से होली का मजा और भी दुगुना रहा। हालांकि ठंडी हवाएं चलने से कई बच्चे होली खेलने के बाद रजाइयों में दुबक गए।
विज्ञापन

होलिका दहन के बाद पांच दिवसीय रंगोत्सव का शुभारंभ हो गया था। मंगलवार की सुबह बच्चों व युवा हुरियारों की टोलियों ने जमकर होली खेली। इनमें महिलाएं और लड़कियां भी पीछे नहीं रहीं। होली का लुत्फ उठाते हुए सभी ने आयोजित कार्यक्रमों में फाग गीतों और डीजे पर गूंज रहे फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किए। मंगलवार और बुधवार को सभी गली - मुहल्ले की सड़कें और सार्वजनिक स्थल नीले, पीले, लाल आदि रंगों से सराबोर नजर आए। बच्चों की उत्साही टोलियां आकर्षक पिचकारियां लेकर अपने हम उम्र को रंग में सराबोर करने को उतावले नजर आए। जो पिचकारियों की धार से बचे, वह रंगीन पानी से भरे गुब्बारों से नहीं बच सके।
त्योहार पर रंगों से सराबोर हुरियारों की टोलियां बाइकों पर गुलाल की बोरियां लेकर सरपट दौड़ती नजर आयीं। जो भी रास्तें में मिला, उसे बुरा न मानो होली है, कहते हुए गुलाल व रंगों से सराबोर कर दिया। साथ ही सभी एक दूसरे से गले मिले और त्योहार की शुभकामनाएं दीं। होली के रंग में महिलाएं, लड़कियां और बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। उनकी मंडलियों ने घर घर जाकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और त्योहार की बधाइयां दीं। इधर, महानगर के बड़ा बाजार, दतिया गेट, उनाव गेट, गोला कुआं, बजरिया, खंडेराव गेट, सुभाष गंज, बड़ा बाजार, गंधीगर का टपरा, सीपरी, सदर सहित कई इलाकों में ढोल व डीजे पर गूंज रहे फिल्मी धुनों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान कपड़ा फाड़ होली भी खेली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें