फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के होल्डिंग वार्ड हुए फुल

विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : ???????
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में के दोनाें होल्डिंग वार्ड फुल हो गए हैं। जिसके चलते अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजाें को पुरूष सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बीस-बीस पलंगों के दो होल्डिंग वार्ड बनाए गए थे। इन वार्डों में खांसी, जुकाम, बुखार व कोराना के लक्षण वाले मरीजों को भर्ती किया जाता है। भर्ती के दौरान ही उनका कोरोना का सैंपल लिया जाता है। कोरोना की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मरीजों को सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर इलाज शुरू किया जाता है। लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पताल के दोनों ही होल्डिंग वार्ड भरे हुए हैं। जिसके चलते मरीजों को पुरूष वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। जिला अस्पताल के मैनेजर जनमेय जय ने बताया कि मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पताल के दोनो ही होल्डिंग वार्ड भरे हुए हैं। जिसके चलते मरीजों को मेल पुरूष वार्ड में भर्ती कर कोरोना का सैंपल लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें