फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरावती, दिल्ली, लुधियाना, आगरा, जबलपुर व धौलपुर

विज्ञापन
अमरावती, लुधियाना और ओटीएचएल दिल्ली जीते की खबर में ..... विनोद खंडकर अंडर 21 ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी प
विज्ञापन
झांसी। विनोद खंडकर अंडर 21 ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को इलेवन स्टार अमरावती, लुधियाना हॉकी अकादमी व ओटीएचएल दिल्ली ने मुकाबलों में जीत हासिल की।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुए पहले मैच में इलेवन स्टार अमरावती और मध्य प्रदेश हॉकी जबलपुर के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें दोनों टीमों ने 4 - 4 गोल किए। मैच के 12 वे मिनट में जबलपुर के सोहेल ने, 14 वे मिनट में अमरावती के रोहन पटेल ने, 24 वे मिनट में, जबलपुर के आशीष व सोहेल ने गोल किए। ऐसे में पेनाल्टी शूट का सहारा लिया गया, जिसमें अमरावती 5 - 2 से विजयी रही। विजयी टीम के गोलकीपर सुजॉय को मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में लुधियाना हॉकी ने डीएचए आगरा को 5 - 2 से हराया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैन आफ द मैच लुधियाना के संदीप को दिया गया। तीसरा मैच ओटीएचएल दिल्ली और धौलपुर के बीच हुआ। इसमें दिल्ली ने धौलपुर को 4-3 से हराया। मैन आफ द मैच दिल्ली के गोलकीपर साहिब जीत सिंह रहे। इस मौके पर सुबोध खंडकर, प्रमोद सिंह चंदेल, मनीष द्विवेदी, सुनील मिश्रा, हिकमत उल्ला खां, अशोक सेन पाली व जेपी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें