फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : झांसी ने कानपुर को 2-1 हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। खेल विभाग की ओर से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 19 से 24 फरवरी तक राज्य समन्वय सीनियर महिला हाॅकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सात मैच खेले गए, जिनमें झांसी, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ छात्रावास, प्रयागराज, लखनऊ और मेरठ विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैच के मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर व विशिष्ट अतिथि इब्राहिम खान एवं हिकमत उल्ला खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद मैच प्रारंभ किया गया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मेरठ बनाम अयोध्या मंडल में हुआ, जिसमें मेरठ ने मैच के पांचवें मिनट में पहला गोल दागा और इसके बाद दनादन गोल करने का सिलसिला बरकरार रखते हुए 10-0 गोल के स्कोर से अयोध्या को बुरी तरह से हरा दिया। दूसरा मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और आगरा के बीच हुआ जिसमें गोरखपुर की टीम ने 8-0 गोल से आगरा को करारी शिकस्त दी।तीसरे मैच में लखनऊ छात्रावास और सहारनपुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें लखनऊ छात्रावास 3-0 गोल से विजयी रही। चौथा मैच में प्रयागराज की टीम ने 3-0 गोल से अलीगढ़ को हराया।पांचवें मैच में झांसी और कानपुर के मध्य जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें सबसे पहला गोल झांसी ने किया। वहीं जबाब में कानपुर ने भी एक गोल किया। मैच के दूसरे हाफ में झांसी ने एक गोल दागते हुए 2-1 गोल से कानपुर को हरा दिया। झांसी की टीम से खिलाड़ी ज्योति और चंदा सिंह ने एक-एक गोल किया वहीं, कानपुर की टीम का एकलौता गोल मुस्कान ने किया। छठवां मैच लखनऊ और मिर्जापुर के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ की खिलाड़ियों ने दनादन गोल दागकर 7-1 गोल से जीत हासिल कर ली। सातवें मैच में मेरठ और वाराणसी के बीच शानदार खेल का प्रदर्शन हुआ, पहले हाफ में मेरठ ने पहला गोल किया और वहीं वाराणसी ने दो गोल किए। मैच के अंतिम समय में मेरठ ने गोल करते हुए 3-2 गोल से जीत हासिल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें