समथर। क्षेत्र के ग्राम बसोबई से खरेला तक बनाई गई सड़क कुछ ही समय में उखड़ गई। सरकार की सख्ती के बाद भी अफसर भ्रष्टाचार पर शिकंजा नहीं कस रहे हैं।
समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बसोबई से खरेला तक नहर विभाग द्वारा ढाई करोड़ की लागत से खड़ंजा बिछवाया गया था। मानकविहीन निर्माण के चलते एक साल में ही यह सड़क जर्जर हो गई। अपनी पोल खुलते देख विभाग ने पूरी सड़क को नये सिरे से दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क की गुणवत्ता खराब है और कई जगहों पर यह उखड़ गई है। घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के चलते ऐसा हुआ है। लेकिन ठेकेदार और विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
वर्जन
रिपेयरिंग का कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। गुणवत्ता के अनुसार कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।
-धर्म घोष, अधिशासी अभियंता, बेतवा नहर प्रखंड प्रथम, हमीरपुर शाखा