रश्मि रायकवार
- फोटो : अमर उजाला
झांसी की बेटी ने भी लहराया परचम
महानगर के आवास विकास निवासी रश्मि रायकवार भी हॉकी के जादूगर का मान बढ़ा रही हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में ही पांच गोल किए हैं। रश्मि बताती हैं कि उनके पिता अशोक रायकवार स्टेडियम में काम करते थे, तो उनमें हॉकी यहीं से खेलने का जज्बा जगा। आज पिता टेलरिंग करते हैं। पिता का प्रोत्साहन मिला तो उनका चयन गोरखपुर छात्रावास में हो गया। रश्मि यूपी टीम से अपने ही शहर में नेशनल खेलने आई हैं, लेकिन खेल का जुनून ऐसा कि अब तक घर नहीं जा सकी हैं।