फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक से शुरू होगी हॉकी चैंपियनशिप, आठ राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। एक जुलाई से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी इंडिया पुरुष एवं महिला नार्थ जोन हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ होगा। आठ राज्यों की टीमें इसमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

हॉकी उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित की जा रही द्वितीय हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष एवं महिला नार्थ जोन राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश की टीमें प्रतिभाग करेंगी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में तैयारियां की जा रही हैं। खिलाड़ियों के स्थानीय होटल में ठहरने, चिकित्सा, उनकी सुरक्षा के साथ टीमों को लाने-ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। हॉकी इंडिया ने अमित रॉय को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ ही बलविंदर सिंह, युवराज वाल्मिकी चयनकर्ता होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें