फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेटी की सगाई से नौ दिन पहले हादसे में पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बेटी की सगाई से नौ दिन पहले पिता की हादसे में मौत हो गई। दतिया मंडी में गेहूं बेचकर लौटते समय राजापुर गांव में ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना के पोहरा गांव निवासी प्रेमनारायण कुशवाहा (40) खेती-किसानी करते थे। परिजनों ने बताया कि उनकी छोटी बेटी कामनी की आठ जुलाई को सगाई थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। पैसों की व्यवस्था करने प्रेम नारायण गेहूं बेचने दतिया मंडी गए थे। शुक्रवार रात ट्रैक्टर से वह लौट रहे थे। उन्नाव के राजापुर गांव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराया। प्रेमनारायण नीचे गिर पड़े। उनके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां मातम पसर गया। परिवार में तीन बेटी एवं एक बेटा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें