फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने खुद ही उड़ाया पॉलिथीन प्रतिबंध का मखौल

Sun, 07 Feb 2016 01:16 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पॉलिथीन कचरे के प्रति महानगर के लोगों को जागरूक करने वाली नगर निगम अपनी ही सीख पर अमल नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


कचरे को पॉलिथीन में बांध कर फेंकने को पर्यावरण के लिए अभिशाप बताने वालों ने पहूज नदी से निकला कचरा पॉलिथीन में ही बांध कर ट्रैक्टर से फिंकवाया। आम जन के सहयोग से चलने वाले स्वच्छता अभियान को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा चलाया गया।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत शनिवार को पहूज नदी के आल्हा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह दस बजे अभियान का शुभारंभ होना था। लेकिन, निर्धारित समय पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के अलावा कोई नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


साढ़े दस बजे नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सेनेटरी निरीक्षक व सफाई व्यवस्था से जुड़े अन्य अधिकारी आ गए और उन्होंने सफाई कर्मचारियों को नदी की सफाई के निर्देश दिए। अफसरों का निर्देश मिलते ही सफाई कर्मचारी नदी में उतर कर सफाई करने लगे। इसी दौरान प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के एक अधिकारी ने काले रंग की कई बड़ी-बड़ी पॉलिथीन दीं और नदी से निकला कचरा उसमें भरकर रखने को कहा।

अधिकारी का निर्देश मिलते ही सफाई कर्मचारियों ने नदी से निकला कचरा पॉलिथीनों में भर दिया और पॉलिथीन का मुंह बांध कर उसे ट्रैक्टर में लाद दिया। पॉलिथीन खत्म होने के बाद सफाई कर्मचारियों ने कचरा ट्रैक्टर में भरना शुरू किया। दोपहर 12 बजे महापौर कार्यक्रम स्थल पहुंचीं और कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।

नदी के घाट पर पूजन के बाद नगर आयुक्त अरुण प्रकाश कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। नगर निगम के किसी भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी ने सफाई अभियान में औपचारिकता निभाने के लिए भी गंदगी हटाने का प्रयास नहीं किया।

बच्चों ने बचाई लाज
स्वच्छता पखवाड़े के तहत होने वाले कार्यक्रम में अतिथियों के लिए काफी कुर्सियां बिछाई गई थीं। लेकिन, कार्यक्रम में आम जनमानस की उपस्थिति शून्य रही। आधी से अधिक कुर्सियां खाली रहीं। गनीमत रही कि दो स्कूलों के बच्चे कार्यक्रम में शामिल होने आ गए, इस कारण कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति दिखने लगी। यदि बच्चे नहीं आते तो कार्यक्रम में उपस्थिति ना के बराबर रहती।

यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में डॉ. सुनील तिवारी, गांधीवादी चिंतक नरोत्तम स्वामी, धर्माचार्य पं. हरिओम पाठक, धर्म गुरु लल्लन महाराज, मुस्लिम धर्मगुरु सैय्यद मोहम्मद कामिल, व्यापारी नेता राजू बुकसेलर, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, पार्षद संजीव पटैरिया, नीता विकास यादव,

सुशीला दुबे, राजू सोनकर, रवि सक्सेना, दीपशिखा शर्मा, विमलेंदु अड़जरिया, राहुल मिश्रा, पुजारी शालिगराम दास, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश बाबू गौतम, रवि चंद्र निरंजन, अनूप सूद, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के समन्वयक राकेश सोलंकी, मनोज श्रीवास्तव, महेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुझे कार्यक्रम के शुभारंभ का समय पूर्वाह्न 11.30 बजे का बताया गया था। मेरे घर से आल्हा घाट तक का रास्ता अधिकतम 15 मिनट का है। 11.10 बजे मैं घर से निकली थी। रास्ते में तीन जगह जाम में फंसने के कारण आने में विलंब हो गया।
- किरन राजू बुकसेलर, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें