फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बदमाश के फुटेज सोशल नेटवर्क साइट पर हुए आम

Sat, 06 Feb 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आईसीआईसीआई बैंक से 1.88 लाख रुपये लेकर भागने वाले शातिर बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस ने सोशल नेटवर्क साइट की भी मदद ली है। इसके चलते बैंक से लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज आम-ओ-खास कर दिए गए हैं, ताकि बदमाश के बारे में सुराग लग सके।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि कलेक्ट्रेट के सामने स्थित बैंक में गुरुवार की सायं कसाई मंडी निवासी मो. आसिफ और सईद 2.15 लाख रुपये जमा कराने गए थे। आसिफ लाइन में लगकर अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे। तभी उनके पास एक व्यक्ति आया। उसने स्वयं को बैंक कर्मी बताया।

उसके कहने पर सईद 10- 10 के नोटों की गड्डियों पर पर्ची लगाने चले गए जबकि आसिफ 1.88 लाख रुपये लिए लाइन में लगे रहे थे। जैसे ही आसिफ का नंबर काउंटर पर आया तभी उक्त व्यक्ति ने उनसे कहा था कि अपने साथी को बुलाकर लाए। इस दौरान आसिफ नोटों को काउंटर पर रखकर सईद के पास चला गया। मौका पाकर शातिर बदमाश रुपयों को लेकर चंपत हो गया था।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर शातिर बदमाश के फुटेज कब्जे में लिए और उसकी तलाश शुरू कर दी। कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने सोशल नेटवर्क साइट्स का सहारा लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें