संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बारिश से झांसी-ललितपुर के बीच नेशनल हाईवे (एनएच-44) गड्ढों में तब्दील हो गई है। ऐसे इस हाईवे पर सफर दुश्वार हो गया है। वाहन चालकों को हिचकोले खाते हुए गुजरना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि प्रतिदिन लाखों का रुपये का टोल वसूलने के बाद हाईवे की स्थिति को सुधारने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
नेशनल हाईवे का नाम आते ही दिमाग में गड्ढे मुक्त अच्छी सड़क की कल्पना आती है, लेकिन क्षेत्र में इसकी हालत इसके विपरीत है। झांसी-ललितपुर से होकर गुजरने वाला एनएच-44 देश का सबसे लंबा राजमार्ग है। यह बारिश से अधिकांश स्थानों पर बदहाल हो गया है। सबसे अधिक समस्या झांसी से ललितपुर तक आ रही है। हर मानसून सीजन में इस हाईवे पर सफर दुश्वार हो जाता है।
I-बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्द ही हाईवे ही स्थिति में सुधार होगा। हाईवे पर वाहन चालकों के लिए जो सुविधाएं निर्धारित हैं, वो उपलब्ध कराई जाएंगी।
- हेमंत मीना, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई, झांसीI