फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पारीछा बांध से 1.27 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए खुले नौ गेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड में हो रही झमाझम बारिश के चलते बेतवा समेत पहूज, बड़वार, धसान, सुखनई समेत कई नदियां उफान पर हैं। शनिवार को बेतवा में उफान के चलते पारीछा बांध के नौ गेट खेलने पड़े। पारीछा बांध से 1.27 लाख क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा गया। वहीं, सुकुवां-ढुकुवां से 1.10 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाता रहा। माताटीला बांध के भी गेट खोलकर 74928 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, धसान नदी में बहाव तेज होने से पहाड़ी और लहूचरा बांध के भी गेट खोलने पड़े। शनिवार शाम तक दोनों बांधों से करीब 50 हजार क्यूसेक पानी नदियों में छोड़ा गया। सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी बृजेश पोरवाल के मुताबिक नोट घाट पर बेतवा खतरे के निशान 205 मीटर के मुकाबले 195.64 मीटर पर है। पानी के बहाव में शनिवार रात से कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें