फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में सबसे गर्म महानगर रहा झांसी, प्रयागराज और सुल्तानपुर

विज्ञापन
तेज धूप के कारण अपने चेहरे को कपड़ों से ढककर निकली युवतियां। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। लगातार तीसरे दिन झांसी प्रदेश के सबसे गर्म महानगर में शामिल रहा। रविवार को झांसी के अलावा प्रयागराज और सुल्तानपुर भी सर्वाधिक गर्म जिले रहे। तीनों ही जनपदों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। झांसी का तापमान शनिवार की तुलना में एक डिग्री जरूर गिरा मगर उमस से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

झांसी में फरवरी की गर्मी ने पिछले सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक का आंकड़ा छू गया, जो कि इससे पहले वर्ष 2014 में रहा था। रविवार को तापमान में एक डिग्री की जरूर कमी आई मगर फिर भी झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। सूरज की तेज तपिश, अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। झांसी के अलावा प्रयागराज और सुल्तानपुर का भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। ये तीनों ही जिले प्रदेश में सबसे गर्म रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगे के दिनों में गर्मी का ग्राफ और बढ़ सकता है। मार्च के शुरूआती सप्ताह में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

ये रह सकता तापमान
दिन अधिकतम पारा
सोमवार 34
मंगलवार 33
बुधवार 34
बृहस्पतिवार 35
शुक्रवार 36
शनिवार 37
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें