सड़क किनारे बंधी गाय को बचाने के लिए ड्राइवर द्वारा तेजी से भाग रही बस को फिर वापस सड़क पर किया, लेकिन बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से सवारियों में चीखपुकार मच गई।
ललितपुर के मड़ावरा से झांसी जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में एक की मौत हो गई और करीब एक दर्जन यात्री चोटिल हो गए।
विज्ञापन
मड़ावरा से सुबह सात बजे झांसी के लिए रवाना हुई बस में लगभग तीन दर्जन लोग सवार थे। गिरार तिराहा छोड़ने के बाद बस ने काफी तेज रफ्तार पकड़ ली। इस दौरान ग्राम साढ़ूमल में आशाराम अहिरवार के मकान के नजदीक सड़क पर जा रहे साइकिल सवार को क्रॉस करते समय बस दायीं ओर सड़क के नीचे पहुंच गई।
सड़क किनारे बंधी गाय को बचाने के लिए ड्राइवर द्वारा तेजी से भाग रही बस को फिर वापस सड़क पर किया, लेकिन बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से सवारियों में चीखपुकार मच गई। इस घटना में एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सीटों के बीच में दबने से ग्राम पिपरट निवासी 33 वर्षीय उम्मेदी अहिरवार पुत्र धरमू की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।