हाईटेंशन की चपेट में आने से धू धू कर जलता ट्रक मौके पर आग बुझाते फायर ब्रिगेछ के कर्मचारी।
- फोटो : DEHAT
हाईटेंशन लाइन छूने से डंपर में लगी आग, सुपरवाइजर की मौत
गरौठा (झांसी)। ककरबई से गरौठा की तरफ सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान डंपर का हिस्सा हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। इससे उसमें करंट आ गया। इस दौरान अनजाने में सुपरवाइजर का हाथ डंपर पर रख जाने से अर्थिंग मिलते ही डंपर में आग लग गई। हादसे में सुपरवाइजर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। सुपरवाइजर के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।
रविवार को सिद्धेश्वर आश्रम की पहाड़ियां के पास मार्ग पर डामर डाले जाने का काम चल रहा था। तभी गिट्टी खाली करते समय डंपर का एक हिस्सा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इसस उसमें करंट आ गया। इस बीच चालक जयकरन से पर्ची लेते समय धमना खुर्द निवासी सुपरवाइजर गिरीश यादव के खिड़की पर हाथ रखते ही अर्थिंग आने से डंफर में आग लग गई। जिससे मौके पर ही सुपरवाइजर की मौत हो गई।
मृतक के बडे़ भाई लखन यादव ने बताया कि उसका भाई पिछले दो वर्ष से कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह पाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है।