hfno therepy facility provide covid 19 patient
झांसी। कोरोना पीड़ित फेफड़ों के रोगियों को अब एचएफएनओ थेरेपी भी मिल सकेगी। शुक्रवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इसकी व्यवस्था शुरू की गई है।
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया किइसके जरिये नाक से उच्च प्रवाह के साथ मरीज को ऑक्सीजन दी जा सकेगी। इससे ऐसे गंभीर मरीज जो स्वयं ऑक्सीजन नहीं ले पा रहे उनको काफी सहूलियत होगी। जिलाधिकारी के मुताबिक इसमें इस्तेमाल होने वाली मशीन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि मरीज को ऑक्सीजन निरंतर मिलती रहे। इसके माध्यम से एक मरीज को सात दिन तक ऑक्सीजन थेरेपी दिया जा सकता है। उन्होंने एचएफएनओ के बारे में बताया कि डोर-टू-डोर सर्वे में लगभग 18 हजार गंभीर रोगी चिह्नित हुए। इसमें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर, हॉर्ट जैसी बीमारियों से ग्रस्त लोग भी शामिल हैं। ऐसे मरीजों को भी इसके जरिए सहूलियत मिलेगी। चिकित्सकों के मुताबिक कोविड-19 के मरीज जिनमें बीमारी के लक्षण गंभीर हो जाते हैं उनको सांस लेने में मुश्किल होती है। इस थेरेपी की मदद से मरीज के शरीर में ब्लड ऑक्सीजन का लेबल बढ़ने लगता है।