झांसी। मेडिकल कॉलेज में वंशानुगत रक्त विकार की जांच जल्द शुरू होगी। इसके लिए हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी (एचपीएलसी) मशीन खरीदने का कंपनी को ऑर्डर भेज दिया गया है।
मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल पैथोलॉजी को एनएबीएल (नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रिएशन लैबोरेट्री) का प्रमाणपत्र मिला है। अभी तक इसमें वंशानुगत रक्त विकास की जांच नहीं होती है। यह जांच जल्द शुरू होगी। इसके लिए एचपीएलसी मशीन का ऑर्डर जारी कर दिया गया है, जो जल्द आने की उम्मीद है। प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह ने बताया एसपीएलसी मशीन से वंशानुगत रक्त विकार की सभी जांच होंगी। ब्यूरो