फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सुबह से रात तक झेलने पड़े लू के थपेड़े, दो दिन और ऐसा ही मौसम रहने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मैदानी इलाकों से आने वाली गर्म हवा की वजह से सोमवार को झांसी प्रदेश में सर्वाधिक तो देश में दूसरा सबसे ज्यादा तपने वाला शहर रहा। अधिकतम तापमान भी 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दिनभर लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़े। दो दिन और ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। देश में सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर 47.3 डिग्री रहा।



सोमवार को सुबह से ही आसमान साफ रहने से चटक धूप खिली हुई थी। गर्म हवा चलने की वजह से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा था, गर्मी का ग्राफ बढ़ता जा रहा था। दोपहर 12 बजे के बाद सामान्य दिनों की तुलना में शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर लोगों की भीड़ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम पारा 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। झांसी की रात भी प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रही। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि दो दिन और तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं।



चार दिनों से यूं बढ़ रहा पारा

तिथि अधिकतम न्यूनतम



छह जून 39.1 26.2

सात जून 42.3 27.3



आठ जून 44.7 29.1

नौ जून 45.9 31.3



(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें