फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानक अनुसार विकसित होंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सिफ्सा और एनएचएम के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय परिवार नियोजन, कौशल वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर को प्रशिक्षण करना और उनकी कार्य क्षमता में वृद्धि करना है। इस प्रशिक्षण के जरिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का सुधार कर उसे गुणवत्ता प्रदान करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अल्पना बरतारिया ने कहा कि हम केवल स्वास्थ्य कार्यक्रम को ही नहीं, बल्कि वेलनेस गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसमें आशा कार्यकर्ताओं की अत्यंत भूमिका है। बीसीपीएम की क्षमता वृद्धि कर आशा संगिनियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। समुदाय आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह जरूरी है कि आशा संगिनियों द्वारा अपने क्षेत्र में भ्रमण कर समुदाय आधारित गतिविधियों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने की योजना बनाने की प्रेरणा दी जाए।
मंडलीय प्रबंधक आनंद चौबे ने बताया कि छह मार्च तक चलने वाले कार्यक्रम में बीसीपीएम को आठ सत्रों में ग्राम स्वच्छता, स्वास्थ्य, कार्य कौशल, जिम्मेदारी, उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उच्च स्वास्थ्य सेवा देने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को क्वालिटी एश्योरेंस के अंतर्गत चयनित कर उनकी स्थिति पर बेहतर काम किया जा सके। इस दौरान रीजनल कोऑर्डिनेटर आशा सुरेंद्र कुमार, डॉ. राजेश पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें