फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नाबालिग व दिव्यांग बच्चाें से भिक्षावृत्ति कराने वाला गिरफ्तार, खुद बता रहा था पुलिसकर्मी

सार

शहर में नाबालिग एवं दिव्यांग बच्चों से जबरन भिक्षावृत्ति कराने वाले आरोपी को नवाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में नाबालिग एवं दिव्यांग बच्चों से जबरन भिक्षावृत्ति कराने वाले आरोपी को नवाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी के जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से उक्त अपराध कराने की आशंका पर 170 बीएनएनएस की धारा को बढ़ाते हुए नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि बीते रोज प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ में रहने वाले उपेंद्र बबेले ने एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया था कि सिविल लाइन निवासी आशिफ खान अपने अज्ञात साथी के साथ मिलकर नाबालिग व दिव्यांग बच्चों से भिक्षावृत्ति कराता है। उपेंद्र के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले की जांच के बाद आरोपी आशिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथी की तलाश की जा रही है।


आरोपी खुद को बता रहा था पुलिसकर्मी
नाबालिग व दिव्यांग बच्चों से भिक्षावृत्ति कराने वाला आशिफ इन दिनों क्राफ्ट मेला ग्राउंड में बच्चों का इस्तेमाल कर रहा था। मेला घूमने गए उपेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह एक दिव्यांग बच्ची का वीडियो बना रहा था, तभी एक युवक आया जो खुद को पुलिस वाला बता रहा था और सिर पर पुलिस की टोपी लगाए था। उसने बच्ची को कंट्रोल रूम छोड़ने की बात कहकर ले जाने लगा तो वह भी उसके साथ चल दिया। उपेंद्र ने बताया कि आरोपी शराब पीए हुए था। यह देख वह युवक को पकड़कर पुलिस सहायता केंद्र ले गए। वहां आरोपी ने उल्टे उन सभी पर बच्चों से भीख मंगवाने का आरोप जड़ दिया। इस बीच एकत्रित जनता के आक्रोश के बाद पुलिस युवक को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें