फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: वर्दी की धौंस दिखा दुष्कर्म किया, वीडियो भी बनाया, सीसीटीएनएस प्रभारी पद पर तैनात है आरोपी

Sat, 07 Feb 2026 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आरोपी निरीक्षक की मौजूदा तैनाती लखनऊ में सीसीटीएनएस प्रभारी पद पर है। पीड़िता का आरोप है कि वर्दी की आड़ में आरोपी ने दुष्कर्म किया। महिला आयोग में शिकायत के बाद मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
थाना नवाबाद, झांसी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली विभाग के प्रवर्तन दल में तैनात रहे जीतेश कुमार सिंह राजावत के खिलाफ नवाबाद थाने में युवती ने दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी निरीक्षक की मौजूदा तैनाती लखनऊ में सीसीटीएनएस प्रभारी पद पर है। पीड़िता का आरोप है कि वर्दी की आड़ में आरोपी ने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाने के साथ परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता रहा। उसने शादी का वादा किया था लेकिन मुकर गया। पीड़िता ने महिला आयोग से गुहार लगाई थी। आयोग के निर्देश पर पुलिस को मामला दर्ज करना पड़ा। पुलिस अब आरोपी को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन



थाना नवाबाद के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह भी बिजली विभाग में काम करती थी। वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात प्रवर्तन दल प्रभारी जीतेश राजावत से हुई। आरोप है कि जान पहचान के बाद जीतेश उसे कई बार लेकर लखनऊ गया। यहां होटल में अपनी वर्दी की धौंस दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया था। विरोध करने पर परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी। आरोपी ने बाद में उससे शादी कर लेने का वादा किया। कई महीने बाद भी उसने शादी नहीं की। पीड़िता के शादी कर लेने का दबाव बनाने पर उसे धमकाने लगा। परेशान होकर उसने 13 फरवरी 2025 को डीआईजी के पास पहुंचकर गुहार लगाई।



जीतेश ने दबाव बनाकर शिकायत वापस करा दी। इसके बाद वह दोबारा शादी के वादे से मुकर गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके समुदाय के खिलाफ टिप्पणी कर उसे दुखी किया। उसने पुलिस से गुहार लगाई। सुनवाई न होने पर महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। आयोग ने आरोपी निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद बीएनएस की धारा 69 समेत अन्य धाराओं में उसके तहत मामला दर्ज हुआ। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक बयान दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें