फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेटी के सामने कूच दिया था पत्नी का सिर, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज कराने के बहाने ले जाकर दिया वारदात के अंजाम
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बढ़ाई हत्या की धारा

संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। पति के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला कल्पना सेन (42) की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ पहले दर्ज मुकदमे मे हत्या की धारा बढ़ा दी है।

समथर की रहने वाली कल्पना सेन ने 24 साल पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा गांव गेट बाहर निवास गोपाल चंद्र अग्रवाल लव मैरिज की थी। शादी के बाद कल्पना के तीन बेटे व एक बेटी है। परिजनों का माने तो गोपाल पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसको लेकर दोनों में विवाद बढ़ने लगा। इसी बीच गोपाल एक दूसरी महिला को घर ले आया। इस कारण पति-पत्नी में विवाद और बढ़ गया। झगड़े के कारण कल्पना पिछले दो माह से पति से दूर अलग रहने लगी थी। इससे गोपाल का संदेह और बढ़ गया।
विज्ञापन




कल्पना की तबीयत खराब होने पर गोपाल 12 सितंबर दवा दिलवाने के बहाने मध्य प्रदेश के निवाड़ी थाना क्षेत्र के मुड़ारा पुल के पास ले गया। उसके साथ उसकी बेटी प्राची भी थी। गोपाल ने बेटी के सामने ही पत्थर से कल्पना का सिर पर कई वार किए। लहूलुहान होने पर कल्पना को मरा समझकर वह बेटी को साथ लेकर वापस घर आया और सो गया। 13 सितंबर

की सुबह स्थानीय राहगीरों ने पुल की सर्विस लेन पर कल्पना को घायल अवस्था में पड़ा देखा। पुलिस ने उसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कल्पना के पास मिले आधार कार्ड के जरिए पुलिस उसके परिजनों तक पहुंच गई। कल्पना के साथ हुए हादसे पर मायके वाले मेडिकल काॅलेज पहुंचे। जहां बेटी प्राची ने पूरा मामला बताया।
विज्ञापन




बेटे मानव की शिकायत पर निवाड़ी पुलिस ने गोपाल के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इलाज के दौरान बृहस्पितवार को कल्पना की मौत हो गई। पुलिस ने गोपाल के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या धारा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें