फ़ोटो भीड़ को सभालते थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेफ़ोटो खाद लेने के लिए खड़े किसानफ़ोटो गस्त खाकर
गुरसराय। बृहस्पतिवार को साधन सहकारी समिति पर खाद के लिए कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा बुजुर्ग किसान गश खाकर गिर गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन परिजनों ने पुलिस कर्मियों की मदद से किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया।
खाद के लिए नारायणपुरा सहकारी समिति पर सुबह से ही किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं थीं। तीख धूप और उमस के बीच किसान कतार में लगकर अपनी बारी के इंतजार में जुटे हुए थे। इसी दरम्यान ग्राम अड़जरा निवासी 60 वर्षीय किसान रमेश पटेल गश खाकर गिर गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान गुस्साए किसानों ने आरोप लगाया कि समिति की ओर से उचित प्रबंधन नहीं किया गया है। किसान घंटों धूप में खड़े होने का मजबूर हैं। आए दिन विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। मौके पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर तहसीलदार गरौठा अमृतलाल, थाना प्रभारी गुरसराय वेदप्रकाश पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थिति को संभाला और खाद का वितरण सुचारु कराया।
तहसीलदार गरौठा अमृतलाल ने बताया कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। किसानों की भीड़ अधिक होने की वजह से एक दिन में तीन गांवों के किसानों को खाद दी जाएगी। इसकी सूचना एक दिन पूर्व चस्पा कर दी जाएगी। रोस्टर के हिसाब से खाद का वितरण किया जाएगा।