बजट ने होने से परवान नहीं चढ़ सकी पंप सेट योजना
- फोटो : demo
बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत चिरगांव ब्लॉक के किसानों द्वारा लघु सिंचाई विभाग द्वारा अपने खेतों पर खुदवाएं गए कुओं के मालिकों को शासन द्वारा पंप सेट तथा एचडीईपी पाइप दिए जाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आज तक इसके लिए बजट नहीं भेजे से किसानों को उपकरण नहीं मिल सके है।
उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंड में सूखे की समस्या को देखते हुए केंद्र की यूपीए सरकार द्वारा बुंदेलखंड में कुएं खुदवाए गए थे, जिससे किसान अपने खेतों की सिंचाई आसानी से कर सकें। इस योजना से चिरगांव ब्लॉक की सोलह ग्राम पंचायतों में 380 कुएं खोदे गए थे। पंद्रह मीटर गहरे तथा साढ़े पांच मीटर चौड़े खोदे गए इन कुओं पर तीन लाख पंद्रह हजार रुपये के खर्च का प्रावधान था। इस योजना के अंतर्गत खेतों में कुएं खुदवाएं गए किसानों को डीजल पंप सेट एवं एचडीआईपी पाइप देने की योजना भी थी, लेकिन बजट के अभाव में अब तक किसानों को सिंचाई के उपकरण नहीं बांटे जा सके है। योजना में शामिल किसानों ने केंद्र सरकार से सिंचाई के उपकरण दिए जाने की मांग की है।