फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क हादसे में हार्डवेयर कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्वालियर रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा की भिड़ंत में एक हार्डवेयर कारोबारी की मौत हो गई। कारोबारी डॉक्टर को दिखाने झांसी आया था। घटना के बाद से परिवार के लोगों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

बांदा के गिरवां थाना इलाके के गांव मुहआ निवासी राजेंद्र कुमार मिश्रा (45) हार्डवेयर कारोबारी थे। कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। इस पर वह बुधवार को कार से अपने 15 साल के बेटे श्रेष्ठ के साथ झांसी में एक डॉक्टर को दिखाने आए थे। झांसी आकर पहले उन्होंने अपनी कार ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र एक वर्कशॉप में सर्विस के लिए दी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के पास डॉक्टर को दिखाने चले गए। मृतक के बड़े भाई विष्णुदत्त मिश्रा ने बताया कि शाम तकरीबन छह बजे वह डॉक्टर को दिखाकर अपने बेटे के साथ वर्कशॉप में कार लेने जा रहे थे। वह ऑटो में आगे बैठे थे, जबकि बेटा पीछे बैठा था। सिद्धेश्वर मंदिर के पास ऑटो सड़क पर खड़े ई-रिक्शा में टकरा गया। हादसे में राजेंद्र घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगी थी। घटना के बाद आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई। बता दें कि मृतक का एक बेटा है। घटना के बाद से पत्नी राखी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें